फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया प्रकाश के आंख मारते ही घायल हुआ पाकिस्तान, नवाज समेत कई नेता दिखे लाइन में

Fri, 16 Feb 2018 07:36 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
priya prakash varrier
विज्ञापन

आंखों के रास्ते दिलों में कुटिया बनाने वाली प्रिया प्रकाश अब वाया सोशल मीडिया पाकिस्तान पहुंच गई हैं। प्रिया प्रकाश की कजरारे नैनों वाला एक वीडियो भारत में काफी वायरल रहा। शायद आप में से ज्यादातर लोगों की निगाह से ये वीडियो गुजरा भी होगा। अब प्रिया की नैनों के इशारों के दीवाने पाकिस्तान में भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स प्रिया की दीवानगी में हंसी का तड़का भी जोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर प्रिया के इशारों और नेताओं की प्रतिक्रियाओं को जोड़कर वीडियो और मीम बनाए जा रहे हैं। इन नेताओं में इमरान खान, नवाज शरीफ, अल्ताफ हुसैन, आसिफ अली जरदारी जैसे लोग भी शामिल हैं।

पाकिस्तान के पत्रकार उमर कुरैशी ने ट्वीट किया है- 'प्रिया प्रकाश की आंख मारता वीडियो पाकिस्तान में भी वायरल हो रहा है। जमकर मीम बनाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो देखिए।'
 



इस वीडियो में मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट के नेता अल्ताफ हुसैन को एडिट करके जोड़ा गया है। एडिटिंग के जरिए प्रिया प्रकाश की नैनों का शिकार हुए लोगों में अल्ताफ हुसैन, इमरान खान के अलावा ताहिर उल कादरी भी हैं। अब बात पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की जिन्हें कुछ वक्त पहले ही सत्ता छोड़नी पड़ी थी। प्रिया प्रकाश के पाकिस्तानी दीवानों ने नवाज शरीफ को भी नहीं बख्शा। इसका एक नजारा इस वीडियो में देखिए।
 
विज्ञापन

प्रिया के नए वीडियो को एडिट करके सोशल मीडिया के खुराफातियों ने पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को भी नहीं बख्शा।



हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनकी भावनाएं आहत हो रही हैं। ताहा अंसारी नाम के यूजर लिखते हैं- 'पाकिस्तान से मेरी गुहार है, प्रिया प्रकाश के मसले पर एक्शन लिया जाए।'

वहीं सलमान लिखते हैं- 'पाकिस्तानी जिस प्रिया की आंख पर पिघल रहे हैं उनसे अच्छी तो पाकिस्तान के गांवों की लड़कियां हैं। बिना मेकअप के वो ज्यादा खूबसूरत हैं। बस सोच का फर्क है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें