फिल्मों में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 24 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। पता हो कि दीपिका पादुकोण के ट्विटर पर भी काफी फॉलोअर्स हैं। यही वजह है कि वह ट्विटर पर एशिया की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेेलेब्रिटी में से एक हैं।
अब इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण को फॉलो करने वालों की संख्या 24 मिलियन से पार होना उनके और उनके फैंस के लिए बेहद खुशी की बात है। बात करें उनकी फिल्मों की तो वह लंबे समय से कोई कहानी न समझ में आने के कारण दीपिका पादुकोण के पास को कोई फिल्म नहीं थी, लेकिन लगता है दीपिका को एक अच्छी कहानी मिल गई है।
सूत्रों की मानें तो दीपिका पादुकोण अगली फिल्म में सुपर वुमन बनेंगी जिसमें वह सुपर शक्तियों से लैस रहेंगी। फिल्म को एक स्टूडियो ने हरी झंडी दिखा दी है और जल्द ही घोषणा की जाएगी। यह बड़े बजट की फिल्म होगी जिसे दुनिया भर में धूम मचाने वाली हॉलीवुड फिल्म 'वंडर वुमन' की तर्ज पर बनाया जाएगा। 'वंडर वुमन' फिल्मों में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।