फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और जब शर्म से पानी-पानी हो गईं कैटरीना

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में यूट्यूब पर कैटरीना आरती सुनने को मिल रही है, जो फ़िल्म 'फिल्मिस्तान' का एक हिस्सा है। कहा जा रहा है कि फिल्म के निर्माता कैट को यह आरती खास तौर पर सुनाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकी वह अपने ऊपर आरती से शरमा रही है।
विज्ञापन


अभिनेता और लेखक शारिब हाशमी अपनी आगामी फिल्म 'फिल्मिस्तान' में एक फ़िल्मी कीड़े का किरदार निभा रहे है। मजेदार बात ये है कि उन्होंने फ़िल्म में एक आरती भी रिकॉर्ड की है जो फ़िल्म के कई सुपरस्टारों जिनमेँ कैटरीना कैफ समेत अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान का नाम भी शामिल है।

जय हो कैटरीना की

​जिसमें से कैट के लिये बनाई आरती को पहले ही यूट्यूब पर सार्वजनिक किया जा चुका है। जिसमें हाशमी 'जय जय कैटरीना' करते हुए नजर आ रहे है।​

​कहा जा रहा है कि फ़िल्म निर्माता हाशमी की गाई इस आरती को कैट को सुनाना चाहते थे। जिन्होंने इसके लिये कैट को प्रस्ताव भी दिया था। जो फिल्म के प्रोमोशन का ही एक हिस्सा था।​

​लेकिन सूत्रों के अनुसार, कैट ने उनकी इस प्रार्थना को स्विकार करने से साफ़ मना कर दिया है। क्योंकि उन्हें अपनी आरती सुनने में बेहद शर्म आ रही है। यहां तक कि उन्हें अपने आप पर बनी इस आरती को सुनने में भी शर्म आ रही थी।​

विज्ञापन

फिलहाल शूटिंग में हैं व्यस्त

​कैटरीना के करीबी एक सूत्र का कहना है कि उन्हें प्रस्ताव दिया गया था लेकिन उन्होंने इस पर विचार नही किया क्योंकि उन्हें इस पर शर्म महसूस हो रही थी। इसके अलावा वह इसलिए भी हां नही कह पाई क्योंकी वह इन दिनों बेहद व्यस्त है। वह फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात​ ​(यूएई) में है। वह वहां सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'बैंग बैंग' की शूटिंग में व्यस्त है।"​

​​​शारिब हाशमी कहते हैं,​ "हमारा देश एक ऐसा देश है जहाँ फ़िल्में ही हमारा धन है। हर किसी की तरह मैं भी हिंदी सिनेमा का बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ। और अपने चहेते कलाकारों को भगवान की तरह पूजने में कोई बुराई नही है। इसी बात को मन में रखते हुए हमने सिनेमा पर आधारित इन आरतियों को बनाने का फैंसला किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें