फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिपाशा अब लड़ रहीं हैं नए तरीके की लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आम तौर पर बॉलीवुड में सितारों के नखरे और उनके खर्चे चर्चा में रहते हैं। निर्माता इनसे परेशान रहते हैं। ऐसी ही कुछ शिकायतें हाल में बिपाशा बसु को लेकर आई हैं। कहा जा रहा है कि वह न केवल अपनी फिल्मों के निर्माताओं से खुद फीस लेती हैं, बल्कि अपने स्टाइलिंग और अन्य स्टाफ को खर्चा भी उन्हें उठाने को कहती हैं। कई बार सितारे ऐसे विवाद से बचने के लिए खुद खर्च उठाने लगते हैं। लेकिन बिपाशा ने मीडिया में बयान जारी करके साफ कर दिया है कि उनके स्टाफ का खर्च भी प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

मिलने चा‌हिए उन्हें भी फीस

उनका कहना है कि उनका स्टाफ उनकी जिम्मेदारी है, लेकिन प्रोड्यूसर फिल्म से जुड़े लोगों को जिस प्रकार से फीस देता है वैसा ही ऐक्टर को सजाने-संवारने वाले की भी फीस भी उसे देनी चाहिए। न केवल शूटिंग के दौरान, बल्कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी।
बिपाशा ने साफ कर दिया है, ‘यह कोई नई बात नहीं है। दरअसल हम कलाकारों के स्टाफ की फीस फिल्म अनुबंध का हिस्सा होती हैं और उन्हें वही रकम दी जाती है जिस पर निर्माता पहले ही अपनी सहमति जता चुके होते हैं।
विज्ञापन

मिला है समर्थन भी

ऐसे में इसे अतिरिक्त खर्च कहना सरासर बेमानी है। साथ ही मुझे यह बात समझ में नहीं आ रही कि क्यों इस पर विवाद होता है। हर कलाकार का स्टाफ अपने काम का मेहनताना वसूल करता ही है फिर वह चाहे फिल्म शूट हो या फिल्म प्रमोशन।’बिपाशा को जानने वाले उनकी इस लड़ाई का समर्थन करते हैं। उनका कहना है कि यह बांगला सुंदरी मध्यमवर्गीय परेशानियों से ना सिर्फ वाकिफ है बल्कि अपने मध्यमवर्गीय स्टाफ के हक में लड़ना भी खूब जानती है। यही कारण है कि बिपाशा का स्टाफ बॉलीवुड में सबसे मेहनती और उनके प्रति वफादार माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें