फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिपाशा ने खुद की कीमत का किया खंडन

Mon, 27 Jan 2014 02:41 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिपाशा बसु ने उस विवाद को शांत करने का प्रयास किया है जो उनके एक कपड़े की वजह से उठा था।
विज्ञापन


हाल ही में एक पुरस्कार समारोह में अभिनेत्री बिपाशा बसु के परिधान पर उसकी कीमत की पर्ची लगी हुई थी? इस पर्ची पर एक कीमत लिखी हुई थी। इसके बाद से यह विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


अब इस बात पर बिपाशा का खंडन आया है। इस दिलकश अभिनेत्री का कहना है कि वह तो सिर्फ कोड चिट थी।

यहां 20वें लाइफ ओके स्क्रीन अवार्डस समारोह में बिपाशा चमचमाती नीली पोशाक में दिखीं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'क्रिएचर' के बारे में भी बात की।

अपने शर्मनाक क्षण की सभी खबरों का खंडन करते हुए बिपाशा ने ट्विटर पर लिखा, "हां, मैंने स्क्रीन अवार्ड्स समारोह में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन पोशाक पहनी थी। उससे चिट नहीं हटाई थी, लेकिन वह कीमत पर्ची नहीं बल्कि कोड की पर्ची थी।"
विज्ञापन


रिपोर्टों के अनुसार, पर्ची पर 23,000 हजार लिखा था।लेकिन बिपाशा ने कहा, "परिधान की कीमत 1,85,000 रुपये थी न कि 23,000 रुपये।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें