फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नेपोटिज्म' की बहस में एक नया नाम, जानिए क्या बोली ये हीरोइन

Fri, 21 Jul 2017 07:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा
विज्ञापन
बॉलीवुड में काफी समय से 'नेपोटिज्म' को लेकर बहस जारी है। इस बहस में एक नया नाम जुड़ गया है और ये नाम है अनुष्का शर्मा का। 'जब हैरी मेट सेजल' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची अनुष्का से जब बॉलीवुड में 'नेपोटिज्म' को लेकर सवाल किया गया तो अनुष्का ने कहा, 'यहां सभी का अनुभव अलग है, और हमे उसका सम्मान करना चाहिए।'
विज्ञापन


अनुष्का ने कहा, मुझे व्यक्तिगत रूप से यश राज बैनर ने लॉन्च किया था, और उन्होंने मेरे टेलेन्ट के आधार पर मुझे चुना। यहां नेपोटिज्म जैसा कुछ भी नहीं था। लेकिन सभी के अनुभव अलग हैं, और हमे उनके विचार को सम्मान देना चाहिए।

'जब हैरी मेट सेजल' के डायरेक्टर इम्तियाज अली से इस पर बात की गई तो उन्होंने कहा "हम तीनों (इम्तियाज अली, अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान) के लिए 'नेपोटिज्म' जैसा कुछ नहीं है, क्योंकि हम तीनो ही बॉलीवुड से बाहर के हैं और अगर यहां ऐसा कुछ होता तो हम यहां नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें