भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने के अवसर पर समर्पित अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, करन जौहर और दिबाकर बनर्जी द्वारा बनाई गयी फिल्म 'बांबे टॉकीज' इन दिनों चर्चा में हैं।
इस फिल्म में चारों निर्देशक चार कहानियां दिखा रहे हैं। इन कहानियों में रानी मुखर्जी, कैटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। और अब खबर है कि इन फिल्मों में आमिर खान और रणबीर कपूर भी होंगे।
इस फिल्म में इमरान खान के भी काम करने की बात लगभग तय हो गयी है।
ये तीनों ही स्टार फिल्म में कैमियो के किरदार में नजर आयेंगे। चारों निर्देशक आमिर और रणबीर को बतौर सरप्राइज पैकेज प्रस्तुत करेंगे।
आमिर व रणबीर किस किरदार में होंगे या किस रूप में वह इस फिल्म में नजर आयेंगे। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
इस बारे में जब अनुराग कश्यप से बातचीत की गयी तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि आपको इसके लिए फिल्म देखनी होगी। वे अभी से कुछ भी नहीं बता रहे। चूंकि यह उनका सरप्राइज हैं।
इसलिए इसके बारे में न तो फिल्म के निर्माता और न ही फिल्म के निर्देशक कोई भी बात कर रहे हैं। लेकिन यह तय माना जा रहा है कि चारों कहानियों में से किसी एक में आमिर और रणबीर भी नजर आयेंगे।