एक राजनेता के रूप में इंदिरा गांधी को पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है। इंदिरा गांधी पर एक फिल्म बनने वाली है। इस फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार सुशान सारानडॉन निभाएंगी।
वर्ष 2011 में आयी फिल्म 'तुम ही हो यारा' के निर्देशक नट्टी कुमार ने तय किया है कि वह इंदिरा गांधी पर एक बायोपिक फिल्म बनायेंगे।
इंदिरा गांधी का किरदार निभाने के लिए वह इसके लिए वे इस फिल्म में हॉलीवुड की ऑस्कर विजेता सुशान सारानडॉन को इंदिरा गांधी के किरदार में कास्ट करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा है कि इंदिरा गांधी की जिंदगी के ऐसे कई पहलू हैं, जिसे फिल्म के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाया जाना चाहिए। भारत में उन्हें किसी भी अभिनेत्री में वह बात नजर नहीं आतीं जिसे इंदिरा गांधी के रूप में कास्ट किया जा सके।
फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। स्क्रिप्ट पर काम पूरा होते ही वह सुशान को अप्रोच करेंगे। इस फिल्म का नाम 'द आयरन लेडी इंदिरा गांधी' रखा गया है। फिल्म तीन भाषाओं में बनाई जायेगी।