चर्चित हस्तियों में बॉलीवुड की दिलचस्पी अचानक बढ़ गई है। इन सेलेब्रिटीज
पर फिल्में बनाना उसे फायदे का सौदा दिखने लगा है। इसी कड़ी में अब शिवसेना
के संस्थापक बाल ठाकरे का नाम सामने आया है।
बताया जा रहा है कि खुद ठाकरे के परिजन और नजदीकी भी इस प्लान से उत्साहित हैं। कई निर्देशक इस फिल्म को बनाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, लेकिन ठाकरे के नजदीकी चाहते हैं कि यह फिल्म कोई ऐसा निर्देशक बनाए जो मराठी भावनाओं को समझता हो।
ऐसे में महेश मांजरेकर के नाम की चर्चा जोरों पर है। सूत्रों का कहना है कि मांजरेकर इस फिल्म को लेकर विचार तो कर रहे हैं लेकिन उन्होंने कोई अंतिम फैसला नहीं किया है।
खबर ये भी है कि मांजरेकर फिल्म पर होने वाले संभावित राजनीतिक विवाद में पडऩे से बचना चाह रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ठाकरे की जीवनगाथा से न्याय कर पाना किसी भी निर्देशक के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
सवाल यह भी उठ रहा है कि ठाकरे की भूमिका कौन निभाएगा? मराठी एक्टर सचिन खेड़ेकर के नाम सामने आया है।