फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ के साथ शाहरुख नहीं, ये स्टार होस्ट करेगा आईफा अवॉर्ड

Thu, 15 Jun 2017 04:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
सैफ अली खान
विज्ञापन
हाल ही में खबर आई थी कि इस बार के आईफा अवॉर्ड में शाहरुख खान शरीक नहीं हो पाएंगे। वहीं अब उनकी जगह करण जौहर, सैफ अली खान के साथ होस्टिंग करते नजर आएंगे। इस पर बात करते हुए सैफ ने कहा, 'मैं अपने दोस्त करण जौहर के साथ स्टेज शेयर करने पर बहुत खुश हूं। आईफा अवॉर्ड तेजी से बढ़ रहा है और इसके लिए लोगों में उत्सुकता भी रहती है। इस साल ये बहुत मजेदार होने वाला है क्योंकि मेरे और करण के पास हमारे इंटरनेशनल फैंस को चौंका देने वाली बहुत सी चीजें हैं।'
विज्ञापन


करण भी 18वें आईफा अवॉर्ड को होस्ट करने के लिए काफी उत्सुक दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, 'ये इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा अवॉर्ड फंक्शन है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं।'

वहीं इन दोनों स्टार्स के अलावा वरुण धवन भी आईफा के स्टेज पर अपना डेब्यू करने वाले हैं।

अगले महीने होने वाले इस अवॉर्ड फंक्शन में सलमान खान, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, शाहिद कपूर, सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। बता दें कि न्यूयॉर्क में होने वाले अवॉर्ड फंक्शन में करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' सबसे ज्यादा नॉमिनेशन वाली फिल्म है और शाहरुख खान को निगेटिव किरदार के लिए नॉमिनेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें