पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान में भारतीय फिल्में रिलीज नहीं करने के बॉलीवुड बिरादरी के फैसले से इन फिल्मों की बॉक्स ऑफिस कमाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इस फैसले से पाकिस्तान के वितरकों को ही ज्यादा नुकसान होगा। बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का ऐसा मानना है।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद ‘टोटल धमाल’, ‘लुका छुपी’, ‘अर्जुन पटियाला’, ‘नोटबुक’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्मों के निर्माताओं ने पाकिस्तान में इन फिल्मों को रिलीज नहीं करने का फैसला किया है।