वैलेंटाइन वीक में सोशल मीडिया पर एक लड़की और लड़के की वीडियो क्लिप जमकर वायरल हो रही है। पूरी दुनिया मलयालम एक्ट्रेस प्रिया की आंखों की दीवाने हो चुकी हैं। करीब 25 सेकंड के इस वीडियो में पहले लड़का लड़की को आंख मारता है। बाद में लड़की भी आंखों के इशारे से ही जवाब देती है। ये वीडियो क्लिप एक मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' के गाने का है। मगर यह कोई पहला गाना नहीं जो इतनी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हुआ हो। इससे पहले भी ऐसे कई गाने आए जो काफी वायरल हुए हैं। आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ गानों पर।
विज्ञापन
2 of 6
वाय दिस कोलावेरी डी
आज से करीब 7 साल पहले यानी 2011 में आए इस गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। साउथ के स्टार एक्टर धनुष की आवाज से सजे 'वाय दिस कोलावेरी डी' को यूट्यूब पर अब तक लगभग 15 करोड़ बार देखा जा चुका है। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके दर्जनों वर्जन यू-ट्यूब पर आसानी से मिल जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
गंगनम स्टाइल
2012 में आया गंगनम स्टाइल गाना आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। साउथ कोरिया के म्यूजीशियन साई (PSY) के इस पॉप सॉन्ग ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर खलबली मचा दी थी। 'वाय दिस कोलावरी डी' की तरह ही इस गाने के भी कई वर्जन यू-ट्यूब पर मौजूद है। यूट्यूब पर रिलीज हुआ यह पहला गाना था जिसे बिलियन में व्यूज मिले थे।
4 of 6
ब्रिटिश गायक और संगीतकार एड शीरन के गाने 'शेप ऑफ यू' की आज भी दुनिया दीवानी है। 2017 में रिलीज हुए इस गाने के रिलीज होते ही दुनिया दीवानी हो गई। इस गाने के भी कई वर्जन आए। फिल्म सेलिब्रिटी से लेकर आम आदमी तक सभी ने इस गाने पर ठुमके लगाकर इंटरनेट पर अपलोड किया। इस गाने को यू ट्यूब पर अबतक 3 अरब 21 करोड़ 94 लाख 95 हजार 965 बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
5 of 6
साल 2017 में एक और गाना आया जिसके पीछे लोग पागल हो गए। जिम हो या फिर पार्टी लोगों ने इस गाने को जमकर बजाया, और वो गाना है 'Despacito'। यह एक स्पैनिश गाना है जिसमें हमें कुछ भी समझ में नहीं आता है, लेकिन यह गाना काफी पॉपुलर हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी इस गाने को साढ़े 4 अरब 81 करोड़ 65 लाख से भी ज्यादा बार सुना जा चुका है। Despacito का मतलब होता है धीरे-धीरे और Pasito a Pasito का मतलब होता है Step by step। इस गाने में हीरो अपनी हीरोइन से धीरे-धीरे और स्टेप बाय स्टेप प्यार करने की बात कह रहा है।
आई एम ए डिस्को डांसर
1982 में आई फिल्म 'डिस्को डांसर' का गाना 'आई एम अ डिस्को' डांसर भी इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था। भारत के अलावा यह गाना रूस में भी काफी पॉपुलर हुआ था। उन दिनों रूसी पॉलिटिशियन मिखाइल गोर्वाचोब इंडिया आए हुए थे। यहां राजीव गांधी ने उन्हें अमिताभ बच्चन से परिचय कराते हुए बताया कि यह इंडिया के सुपरस्टार हैं। इस पर गोर्वाचोब ने कहा उनकी वाइफ सिर्फ राजकपूर को जानती है और बेटी मिथुन चक्रवर्ती को।