फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की वो 5 एक्ट्रेसेज, जिन्होंने जी महारानियों जैसी जिंदगी, मौत ऐसी जो अब तक अनसुलझी

Thu, 05 Apr 2018 06:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
parveen
बॉलीवुड इंडस्ट्री दूर से जितनी अच्छी और आकर्षित नजर आती है असल में उतनी ही खोखली और गन्दी है। इसी खोखलेपन का शिकार होकर कई अभिनेत्रियों ने अचानक ही दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसी ही अभिनेत्री थी परवीन बॉबी, जिनकी मौत मौत बहुत ही दर्दनाक रही। परवीन बाबी 20 जनवरी 2005 को अपने फ्लैट में रहस्यमयी हालत में मृत पाई गई थीं। बताते हैं इन अभिनेत्रियों की कहानी
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Parveen Babi
परवीन बॉबी
कुछ ऐसी ही रूह दहलाने वाली मौत का सामना किया है मशहूर हीरोइन परवीन बॉबी ने। मुंबई के एक बड़े से फ्लैट में अकेली ही रहती थीं परवीन। परवीन के मरने के दो दिन बाद ये खबर सबके सामने आई। हुआ यूं कि जब फ्लैट के बाहर अखबार और दूध के पैकेट जस के तस रखे मिले। इसके बाद घर खोलकर देखा गया तो पता चला कि परवीन दो दिन पहले ही गुजर चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
मीना कुमारी
मीना कुमारी
फिल्मी दुनिया में इतना नाम कमाने के बाद मीना कुमारी अपनी मौत से पहले एक बार फिर उसी हालात में पहुंच गई थीं, जिन तंगहाली के हालात में उनके जन्म के समय उनके माता-पिता थे। कहा जाता है कि जब मीना कुमारी की एक नर्सिंग होम में मृत्यु हुई तो अस्पताल का बिल चुकाने तक के पैसे नहीं थे।

4 of 6
दिव्या भारती
दिव्या भारती
दिव्या की मौत आज भी एक रहस्य है। कोई नहीं जानता कि उस रात क्या हुआ था? दिव्या की मौत को कुछ लोग हादसा बताते हैं तो कुछ साजिश। पुलिस की जांच पड़ताल में जो सामने आया है उसके मुताबिक दिव्या की मौत महज हादसा थी।
विज्ञापन

5 of 6
lalita pawar
ललिता पवार
इस कड़ी में एक नाम आता है ललिता पवार का। ललिता पवार की मौत ने सभी को चौंका दिया था। वो अपने फ्लैट में मर गई। उनकी मौत का पता दो दिन बाद चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nalini jaywant
नलिनी जयवंत
देवानंद जैसे बड़े कलाकारो के साथ काम कर चुकी नलिनी जयवंत की मौत की बात करें तो वो भी बोहद भयानक थी। नलिनी काजोल की नानी शोभना समर्थ की कजिन थीं। 2010 में जब उनकी मौत हुई तो वो अकेली थीं। उनकी मौत की खबर तीन दिन बाद आई। उनकी लाश उनके चेंबूर के यूनियन पार्क स्थित घर में पड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें