फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदिति समेत ये 4 अभिनेत्रियां भी हैं शादीशुदा, इस एक्ट्रेस का तो नाम भी आपके दिमाग में नहीं आया होगा

Mon, 28 Oct 2019 12:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेत्रियां - फोटो : Social Media
बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की जिंदगी से जुड़ी कई बातों के बारे में तो आप जानते होंगे लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जिनके बारे में शायद आपको नहीं पता हो। जीहां हम बात कर रहे हैं शादी की। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो पहले से ही शादीशुदा हैं लेकिन आपको इस बात की कानों-कान खबर तक नहीं। इन अभिनेत्रियों में अदिति राव हैदरी, राधिका आप्टे का नाम शामिल है। आगे तस्वीरों में देखें और कौन सी हैं ये एक्ट्रेस जो पहले से शादीशुदा है।
विज्ञापन

2 of 5
aditi rao hydari - फोटो : social media
अदिति राव हैदरी ने कम उम्र में ही सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। मगर यह बात अदिति ने बॉलीवुड में एंट्री के दौरान छिपाकर रखी थी। हालांकि अब दोनों का तलाक हो चुका है। अदिति फिलहाल सिंगल हैं और आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट टेलर
राधिका आप्टे ने साल 2012 में विदेशी म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी कर ली थी लेकिन इसे एक साल तक दुनिया से छुपाकर रखा। बताया जाता है कि, इनकी मुलाकात 2011 में तब हुई थी जब राधिका कंटेम्परेरी डांस सीखने के लिए लंदन गई थीं। 

4 of 5
mahi gill - फोटो : file photo
कई फिल्मों में बोल्ड कैरेक्टर प्ले कर चुकीं एक्ट्रेस माही गिल भी शादीशुदा हैं। माही गिल की शादी काफी जल्दी हो गई थी। एक इंटरव्यू में माही ने इस बात को स्वीकारा था कि मेरी पहली शादी के वक्त में मेच्योर नहीं थी। खबरों के मुताबिक माही इस वक्त गोवा के एक होटल ओनर को डेट कर रहीं हैं। उनकी पौने तीन साल की एक बेटी भी है। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहती हैं और भविष्य में शादी भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता शर्मा - फोटो : social media
टीवी एक्ट्रेस अंकिता शर्मा के बारे में कम ही लोग जानते हैं कि वे शादीशुदा हैं। उन्होंने मयंक शर्मा से 2015 में शादी की थी। उन्होंने टीवी शो 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो', 'बात हमारी पक्की है', 'रंगरसिया' में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें