कमल हासन इन दिनों मुश्किल स्थिति में फंसे हैं। एक तरफ बेटी है तो दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड। कमल अपनी बेटी के लिए तमिल और हिंदी में फिल्म बना रहे हैं, शाबाश नायडु। फिल्म की कहानी जहां बेटी श्रुति हासन को केंद्र में रख कर लिखी गई है वहीं गर्लफ्रेंड गौतमी फिल्म में मुख्य कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। इसका पहला शूटिंग शेड्यूल हाल में चेन्नई में खत्म हुआ और सेट से सुखद खबरें नहीं हैं।
र्चा है कि श्रुति और गौतमी के बीच तनाव बना हुआ है। गौतमी जो भी ड्रेस श्रुति के लिए तैयार करतीं वह उन्हें पसंद नहीं आती थी। इस पर कई बार दोनों में बहस हुई। बताया जा रहा है कि श्रुति को शिकायत थी कि गौतमी उनकी ड्रेस को लेकर लापरवाही बरतती हैं। शूटिंग के दौरान कई मौके आए जब श्रुति ने गौतमी द्वारा तैयार ड्रेस पहनने से इंकार कर दिया।
इस बात को लेकर एक दिन दोनों के बीच इतनी गर्मागर्म बहस हुई कि शूटिंग रद्द करनी पड़ी। इस बीच कमल चुप्पी साधे हैं। वह दोनों के बीच कुछ नहीं कह रहे। उनके पैर में शूटिंग के दौरान चोट भी लगी है और इस वजह से डॉक्टर ने उन्हें आराम करने को कहा है। शूटिंग अब सितंबर के दूसरे हफ्ते में शरू होगी।