फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब ठीक नहीं है भंसाली रणवीर-दीपिका के बीच?

Mon, 15 Aug 2016 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्देशक संजय लीला भंसाली और ऐक्टर रणवीर-दीपिका के संबंधों में रोमांस के दिन क्या खत्म हो गए हैं? भंसाली इस जोड़ी को लेकर गोलियों की रासलीलाः राम-लीला और बाजीराव-मस्तानी बना चुके हैं। मगर जब से इस तिकड़ी की तीसरी फिल्म पद्मावती की चर्चा शुरू हुई है तमाम अफवाहों का दौर जारी है।
विज्ञापन


पहले खबर आई कि दीपिका और भंसाली के बीच फिल्म के दूसरे नायक (राजा रतन सिंह) को लेकर मतभेद हैं। दीपिका बड़ा हीरो चाहती हैं। फिर दीपिका द्वारा पद्मावती के लिए बढ़ी हुई फीस मांगने की बात आई। जिसने भंसाली को असहज बनाया। अब खबर है कि रणवीर सिंह से भंसाली नाराज हो गए हैं। जिन्हें उन्होंने पद्मावती में दिल्ली के सुल्तान रहे अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका देना तय किया है।

चौंकाने वाली खबर है कि भंसाली रणवीर की जगह दूसरे हीरो को फिल्म में लेना चाहते हैं। चर्चा है कि उन्होंने इसके लिए शाहरुख खान से बात की है। इंडस्ट्री में हो रही चर्चाओं को सच मानें तो रणवीर ने पिछले दिनों भंसाली से फिल्म की स्क्रिप्ट मांग ली। इस बात ने दिग्गज निर्देशक को नाराज कर दिया। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भंसाली से नाखुश हैं रणवीर-दीपिका

कहा जा रहा है कि रणवीर फिल्म पर काम शुरू करने से पहले सुनिश्चित होना चाहते हैं कि खिलजी का रोल करने से कहीं उनकी तेज-तर्रार रोमांटिक हीरो की छवि को नुकसान तो नहीं होगा। बात यह भी है कि कहानी में कहीं ऐसा मोड़ नहीं है, जहां रणवीर-दीपिका साथ-साथ हों। यह बात भी रणवीर को खटक रही है।

रणवीर के करीबी कह रहे हैं कि यह हीरो अलाउद्दीन खिलजी के बारे में हर बात जान लेना चाहता है। इसलिए उन्होंने अपने हर नजदीकी से कह रखा है कि वह खिलजी के बारे में जितनी जानकारियां और किताबें जुटा सकें, जुटा कर उन तक पहुंचाएं। रणवीर की टीम अलाउद्दीन खिलजी पर पुस्तकें और आलेख इकट्ठा करने में लगी हैं।

वह इतिहासकारों से मिलकर भी बातें कर रही है। ऐसे में हो सकता है कि रणवीर ने जिज्ञासावश भंसाली से स्क्रिप्ट मांगी हो। अब देखना है कि क्या नाराज भंसाली वाकई रणवीर की जगह फिल्म में शाहरुख या कोई और हीरो लेंगे? अगर यह बदलाव होता है तो जानकारों के मुताबिक इस बात की भी क्या गारंटी कि दीपिका यह फिल्म करेंगी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें