फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामू की अगली फिल्म में अभिषेक का दिखेगा नया अंदाज

Wed, 21 Jun 2017 09:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन
विज्ञापन
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की अगली फिल्म 'अरेस्ट' बनाने जा रहे हैं जो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा पर आधारित होगी। पहले ऐसी खबरें थी कि इसमें अभिषेक बच्चन एक पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे लेकिन अब कहा जा रहा है कि ना तो वो फिल्म में पुलिस और ना ही गैंगस्टर का रोल करेंगे।
विज्ञापन


हालांकि राम गोपाल वर्मा ने अभी फिल्म पर काम शुरू नहीं किया है क्योंकि वो अभी मिथुन चक्रवती के साथ एक हॉरर फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। उन्होंने कंफर्म किया, 'मेरी ये हॉरर फिल्म लगभग फाइनल होने वाली है। अभिषेक के साथ बनने वाली फिल्म में अभी समय है। फिलहाल अभी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और ये एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा पर आधारित नहीं होगी। ये एक फिक्शनल स्टोरी होगी।'

वहीं अभिषेक के किरदार के बारे में उन्होंने बताया, 'ये पुलिस की कहानी तो नहीं लेकिन इसमें स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम जरूर दिखाई जाएगी।' 

बता दें कि रामू इससे पहले 'कंपनी', 'अब तक छप्पन', 'सत्या' जैसी फिल्में बन चुके हैं। वहीं अभिषेक 'धूम' और 'शूटऑउट एट वडाला' में पुलिस की भूमिका में नजर आ चुके हैं। हालांकि 'शूटऑउट एट वडाला' में उनका कैमियो ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें