फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी..' पर भड़के यूजर्स, बोले- वाहियात लिरिक्स और भद्दे डांस स्टेप

Mon, 16 Mar 2026 07:13 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nora Fatehi Dance Video: नोरा फतेही के नए गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' के लिरिक्स से लेकर डांस स्टेप्स ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। नोरा को उनके डांस स्टेप्स के लिए सोशल पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
नोरा फतेही - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोरा फतेही अपने शानदार डांस और आइटम सॉन्ग्स के लिए बहुत मशहूर हैं। उनकी फिल्मों के गाने अक्सर खूब वायरल होते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके डांस और गानों पर विवाद भी हो जाता है। इस बार फिल्म 'केडी द डेविल' के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर नोरा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

नोरा फतेही - फोटो : X
डांस को लेकर ट्रोल हुईं नोरा
‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाना कन्नड़ फिल्म 'केडी - द डेविल' का है। इसमें नोरा फतेही के साथ संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं। गाने में नोरा के जबरदस्त डांस मूव्स और गाने के बोल को लेकर लोग नाराज हैं। कुछ लोगों ने गाने को बहुत घटिया बताया है।

कई सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा कि गाने के बोल अश्लील हैं और डबल मीनिंग वाले हैं। डांस स्टेप्स भी बहुत बोल्ड बताए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह भारत के सबसे बुरे गानों में से एक है।' दूसरे ने पूछा कि सेंसर बोर्ड ऐसे गानों पर बैन क्यों नहीं लगाता?
Nora Fatehi new Song has crossed all the limits of Vulgarity!!
कई यूजर्स ने लिखा-
  • 'क्या बॉलीवुड ने अपनी आत्मा खो दी है?'
  • ''कला' और 'अश्लीलता' के बीच एक पतली सी रेखा होती है और इस गाने ने उसे पूरी तरह मिटा दिया है'
  • 'और लोग अश्लीलता के लिए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को दोषी ठहराते हैं'
  • 'इस गाने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए'
  • 'पहले लोग भोजपुरी को दोष देते थे, अब खुद इस तरह के गाने बना रहे हैं'
  • 'इस आइटम सॉन्ग पर तुरंत प्रतिबंध लगाओ'
विज्ञापन

नोरा फतेही - फोटो : X
कब रिलीज होगी 'केडी द डेविल'
'केडी - द डेविल' केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रेम द्वारा निर्देशित फिल्म है। 1970 के दशक की बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह एक पैन-इंडिया फिल्म है। इस फिल्म में ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही भी शामिल हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। यह कन्नड़ एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
 
यह भी पढ़ें: Navnindra Behl: कंगना की को-स्टार नवनींद्र बहल का 76 साल की उम्र में हुआ निधन, बेटे कानू ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें