फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: नोरा फतेही ने रेड गाउन में फोटो शेयर कर निकाली दिल की भड़ास, लिखी यह बात

Sun, 19 Dec 2021 05:22 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर बोल्ड तस्वीरें शेयर करते हुए अपने दिल की भड़ास निकाली है। उन्होंने रेड कलर की ड्रेस में अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके कैप्शन में नोरा फतेही ने लिखा है, जो गंदगी उन्होंने मेरे नाम पर फेंकी, वह मिट्टी में बदल गई
विज्ञापन
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर बोल्ड तस्वीरें शेयर करते हुए अपने दिल की भड़ास निकाली है। उन्होंने रेड कलर की ड्रेस में अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके कैप्शन में नोरा फतेही ने लिखा है, जो गंदगी उन्होंने मेरे नाम पर फेंकी, वह मिट्टी में बदल गई, और मैंने उसे बड़ा किया। गौरतलब है कि नोरा फतेही अपने डांस के अलावा अपनी अदाओं से लोगों का दिल चुरा लेती हैं। कई बार वह अपने ग्लैमरस लुक और आउटफिट को लेकर ट्रोल भी होती हैं, लेकिन इसके बाद भी नोरा सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियोज शेयर करने से गुरेज नहीं करतीं।

विज्ञापन


अब उन्होंने रेड कलर के गाउन के साथ दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नोरा की स्टाइलिश अदाएं और उनका कॉन्फिडेंस लेवल झलक रहा है। सबसे खास बात है कि उन्होंने इन तस्वीरों के कैप्शन में जो बात लिखी है, उसकी तरफ सभी का ध्यान गया है। उन्होंने ट्रोर्ल्स के लिए लिखा कि जो गंदगी उन्होंने मेरे नाम पर फैलाई, वह मिट्टी में बदल गई और उसे मैंने बड़ा कर दिया। उनकी इस पोस्ट को अब तक 5 लाख 34 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक्स कर चुके हैं। यूजर्स इन तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स उनके इस लुक को खूबसूरत और सेक्सी बता रहे हैं।  

एक यूजर ने उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए रेड बॉम्ब लिखा। वहीं, एक अन्य यूजर ने उन्हें परी बताया है। इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में नोरा फतेही का नाम सामने आया था। नोरा पर यह आरोप है कि उन्हें आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने करोड़ो के तोहफे दिए थे। ईडी ने जांच के दौरान सुकेश द्वारा दिए गए इन महंगे गिफ्ट्स को लेकर खुलासा किया था। हालांकि, नोरा ने सभी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते खुद को केस में विक्टिम बताया। नोरा फतेही का कहना है कि उन्हें यह कार सुकेश ने नहीं, बल्कि उनकी पत्नी लीना मारिया ने चेन्नई में एक इवेंट का हिस्सा लेने के बदले में दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें