नोरा फतेही 'सरके चुनर तेरी सरके'
- फोटो : सोशल मीडिया
एआई से बनाई मेरी और संजय दत्त की फोटो
नोरा ने आगे वीडियो में कहा कि दूसरी बात मेकर्स ने अपना प्रमोशन करने के लिए मेरी और संजय दत्त की फाेटो एआई की मदद से बनाई है। मैं एआई के सख्त खिलाफ हूं। मैंने जब इसे देखा तो मुझे भी बहुत गुस्सा आया। मैंने इसको लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की।
साउथ में लोग नहीं मानते बात, मैंने निर्देशक को किया था मना
नोरा फतेही ने हिंदी वर्जन को लेकर कहा कि तीसरी बात जब मेकर्स ने पहली बार हिंदी वर्जन चलाया, तब मैंने डायरेक्टर से कहा था कि मैं इसे कतई प्रमोट नहीं करूंगी इससे मेरे चरित्र पर सवाल उठेंगे। मैंने उन्हें सचेत भी किया।
मैंने नाराजगी जताई थी कि आपने इसे बनाने से पहले मुझसे अनुमति क्यों नहीं ली थी? एक्ट्रेस ने यहां तक कहा कि चूंकि मैं कोई नेपो किड नहीं हूं। मैंने अपनी दम पर अपना मुकाम हासिल किया है। इसलिए लोग साउथ में मेरी बात नहीं सुनते हैं। हालांकि, मैं शुक्रगुजार हूं कि बॉलीवुड में लोग मेरी बात सुनते हैं और सलाह मानते हैं। लेकिन साउथ में ऐसा कुछ मायने नहीं रखता।
गाने के विरोध पर जताया आभार, बोलीं- सतर्क रहूंगी
वीडियो के अंत में इस गाने को लेकर हो रहे विरोध पर फैंस का शुक्रिया जताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि चौथी बात मैं आगे से और ज्यादा सतर्क रहूंगी। आप सभी का धन्यवाद कि आपने इसका विरोध किया और इसे गाने को सभी प्लेटफाॅर्म से हटवा दिया।
ऐसे फिल्म निर्माताओं और प्रोड्यूसरों को इस तरह की सामग्री बनाने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। सिर्फ हमारे नाम का इस्तेमाल न करें, क्योंकि हमारे पास कोई अधिकार नहीं है। उन्हें जवाबदेह ठहराएं। मैं आगे से और अधिक सतर्क और सख्त रहूंगी। आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद।
किसे खोने के गम में हैं एक्ट्रेस?
नोरा ने इस वीडियो में अपनी पर्सनल तकलीफ का भी जिक्र किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपने किसी करीबी के गुजरने से जूझ रही हैं। जिसके जाने से वो काफी दुखी हैं।