नोरा फतेही
- फोटो : social media
नोरा फतेही ने कहा, 'मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं डांस करती हूं इसलिए वो मुझे कास्ट नहीं करना चाहते। बॉलीवुड में कई ऐसी आइकॉनिक एक्ट्रेसेस हैं, जो बहुत खूबसूरती के साथ डांस करती हैं। और वो डांस नंबर्स में भी कमाल की हैं। तो ये एक अच्छी एक्ट्रेस बनने के लिए पैकेज का हिस्सा मात्र है। एक्ट्रेस के मुताबिक, शायद ये देखा जाता हो कि उनसे अच्छा कौन एक्ट कर सकता है, अच्छे से डायलॉग डिलीवर कर सकता है। किसमें भाषा को अच्छे से बोलने में काबिलियत है। जैसे ही मौका मिलता है, सब टूट पड़ते हैं।'