फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: 'सिर्फ चार लड़कियां ही कर रहीं फिल्में', लीड रोल न मिलने पर भड़कीं नोरा फतेही

Fri, 04 Aug 2023 12:44 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

 बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकीं नोरा फतेही को बतौर लीड आपने नहीं देखा। इस पर ही उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने काफी कुछ बोला है। आइए आपको बताते हैं पढ़िए.... 
विज्ञापन
1 of 5
नोरा फतेही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
बॉलीवुड में अपने डांस नंबर 'दिलबर' से रातोंरात स्टार बनने वाली हॉट एंड सेक्सी गर्ल नोरा फतेही फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बना चुकी हैं। नोरा के डांस का आज हर कोई दीवाना है अपने डांस मूव्स और हुस्न से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने वाली नोरा फतेही, अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। उनका नाम विवादों में तो छाया ही रहता है। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी गदर काटती नजर आती हैं। हालांकि उनमें टैलेंट की कमी नहीं। बावजूद इसके उन्हें लीड रोल्स देने में फिल्ममेकर्स अपने हाथ पीछे खींच लेते हैं। इस बात का जिक्र खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
नोरा फतेही ने साल 2020 में 'स्ट्रीट डांसर 3डी' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें अभिनय से ज्यादा, फिल्मों में उनके डांस नंबरों के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'बाटला हाउस' में 'ओ साकी साकी' तो 'थैंक गॉड' में 'मानिके' पर परफॉर्म किया था। सभी में उनसे मूव्स को जमकर सराहा गया था।
विज्ञापन

3 of 5
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
नोरा फतेही ने कहाकि उन्हें नहीं लगता कि उनके डांस नंबर्स की वजह से फिल्ममेकर्स उन्हें लीड रोल में नहीं लेना चाहते। उन्होंने फिल्म निर्माताओं पर 'चार लड़कियों' से आगे न बढ़ने और केवल उन्हें ही अपनी फिल्मों में कास्ट करने का आरोप लगाया। जी हां,  नोरा ने हालही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में, किसी का नाम लिए बिना, इशारा किया कि उन्हें लीड रोल्स नहीं मिले। क्योंकि फिल्ममेकर्स एक दायरे के बाहर नहीं सोचते हैं। उन्होंने कहा कि 'सिर्फ चार लड़कियां बारी-बारी से फिल्में कर रही हैं और चारों को लगातार प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं।'


यह भी पढ़ें: वीरप्पन के बहाने खडगे पर निशाना, अपराधी और पुलिस के बीच फंसी हजारों जिंदगियां

4 of 5
नोरा फतेही - फोटो : social media
नोरा फतेही ने कहा, 'मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं डांस करती हूं इसलिए वो मुझे कास्ट नहीं करना चाहते। बॉलीवुड में कई ऐसी आइकॉनिक एक्ट्रेसेस हैं, जो बहुत खूबसूरती के साथ डांस करती हैं। और वो डांस नंबर्स में भी कमाल की हैं। तो ये एक अच्छी एक्ट्रेस बनने के लिए पैकेज का हिस्सा मात्र है। एक्ट्रेस के मुताबिक, शायद ये देखा जाता हो कि उनसे अच्छा कौन एक्ट कर सकता है, अच्छे से डायलॉग डिलीवर कर सकता है। किसमें भाषा को अच्छे से बोलने में काबिलियत है। जैसे ही मौका मिलता है, सब टूट पड़ते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोरा फतेही - फोटो : instagram
अपनी बात को जारी रखते हुए नोरा कहती है 'आज के समय में इंडस्टी में कॉम्पटीशन बढ़ गया है। एक साल में कुछ ही फिल्में आई हैं। और फिल्ममेकर्स अपनी सोच के बाहर देख ही नहीं पाते हैं कि उनके सामने क्या मौजूद है। तो सिर्फ 4 लड़कियां हीं फिल्में कर रही हैं। उन्हें ही बारी-बारी से काम मिल रहा है। फिल्ममेकर्स को भी वही चार याद हैं। वो उसके बाहर सोचते ही नहीं हैं। तो आपका काम है कि उन चार को रोको और पांचवां बनो। साथ ही रोटेशन में भी शामिल हो। और हां, ये काम मुश्किल है लेकिन ऐसा हो रहा है। और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। मुझे बस खुद को साबित करना है, ताकि मैं टिक सकूं। यह अगली चुनौती है।'

यह भी पढ़ें: माइक फेंककर मारने के मामले में कार्डी-बी के खिलाफ नहीं दर्ज होगा मुकदमा, पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें