फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सरके चुनर' मामला: संजय दत्त के बाद महिला आयोग के सामने पेश हुईं नोरा, बोलीं- ‘मुझे ऐसी स्थिति में डाला गया..'

Thu, 07 May 2026 02:06 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nora Fatehi Appeared Before NCW: अपकमिंग फिल्म 'केडी द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर हुए विवाद के बाद गुरुवार को अभिनेत्री नोरा फतेही राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपना पक्ष रखा। 

विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंचीं नोरा फतेही - फोटो : X PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च 2026 में रिलीज हुए अभिनेत्री नोरा फतेही के गाना 'सरके चुनर' पर जमकर विवाद हुआ था। अब गुरुवार को इस मामले में एक्ट्रेस राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं। यहां उन्होंने मीडिया से बात कर अपनी सफाई दी।

'ठेस पहुंचाना इरादा नहीं था'
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय से बाहर निकलते हुए नोरा ने मीडिया से बात कर मामले पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, 'यह बस एक ऐसी स्थिति थी जिसमें मुझे डाल दिया गया और मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। एक कलाकार होने के नाते मुझे अपनी जिम्मेदारी निभानी ही होगी। मैंने माफी मांग ली है और सब कुछ लिखित में दे दिया है। वो लोग बहुत ही दयालु और मददगार हैं।'
आगे नोरा ने कहा, 'समाज से मिले प्यार को वापस करना हमारी जिम्मेदारी है इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं कुछ अनाथ लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाऊंगी। इस मामले के बाद यही हमारा लक्ष्य है।'
विज्ञापन

 
 

संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
संजय दत्त पहले ही हो चुके हैं पेश 
इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोरा फतेही से पहले संजय दत्त को तलब किया था। 27 अप्रैल को हुई इस पेशी में एक्टर ने गाने के लिए मांफी मांगी थी। इसके साथ सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण में योगदान के रूप में 50 आदिवासी लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा किया, जिसके बाद उन्हें आयोग से राहत मिल गई थी।
 
विज्ञापन

नोरा फतेही 'सरके चुनर तेरी सरके' - फोटो : सोशल मीडिया
क्या था पूरा मामला?
फिल्म 'केडी: द डेविल' का गाना 'सरके चुनर' मार्च में रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद दर्शकों ने इसकी काफी आलोचना की। इसके हिंदी गाने के बोल और विजुअल्स दोनों ही अश्लील और आपत्तिजनक लगे थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर हंगामा हुआ था।
बाद में मेकर्स ने माफी मांगते हुए गाने को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। साथ ही अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता संजय दत्त पर महिला आयोग ने कड़ा रूख अपनाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें