फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोरा फतेही के लिए सलमान खान बने फरिश्ता, बोलीं-मेरा सपना पूरा हो गया

Mon, 21 Jan 2019 01:31 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 4
नोरा - फोटो : self
सलमान खान की सिफारिश पर मिले बिग बॉस के सीजन 9 से अपनी पहचान बनाने वाली कनाडा में पली बढ़ी नोरा फतेही के लिए सलमान खान ही एक बार फिर फरिश्ता साबित हो रहे हैं। तमाम हिंदी और तमिल, तेलुगू, मलयालम फिल्मों में आइटम नंबर्स कर चुकीं नोरा फतेही को सलमान खान ने अपनी फिल्म भारत में एक खास किरदार दिया है। इस साल नोरा फतेही इसके अलावा वरुण धवन की फिल्म एबीसीडी 3 और जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस में भी नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 4
tiger nora - फोटो : Instagram
एक कार्यक्रम में सलमान के साथ काम मिलने के बारे में बात चलने पर नोरा ने अमर उजाला से कहा, ‘सलमान सर के साथ काम करना मेरे लिए एक सपने जैसा रहा है। ये सपना पूरा होते देखना ही अपने आप में बहुत बड़ा एहसास है। फिल्म भारत का काम मैं जल्द ही पूरा करने वाली हूं। मेरे लिए ये बहुत ही अच्छा अनुभव रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
nora fatehi
’जॉन अब्राहम से उनकी दोस्ती भी काफी चर्चा में रही हैं। जॉन की पिछली फिल्म सत्यमेव जयते में सुपर हिट गाने दिलबर के नए वर्जन पर नाच चुकीं नोरा उनके साथ अपनी अगली फिल्म के बारे में कहती हैं, ‘बाटला हाउस में मेरा अभिनय देखना आपको अच्छा लगेगा। ये फिल्म मेरे लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई है। इसके अलावा रेमो डिसूजा की अगली फिल्म भी मैं कर रहा हूं वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ और ये भी किसी सपने के सच होने जैसा ही है।’

 
विज्ञापन

4 of 4
Nora Fatehi
तमाम स्टेज परफॉर्मर्स के लिए रोल मॉडल बन चुकीं नोरा ये भी कहती हैं, ‘अपना हुनर दिखाने वाले सभी युवाओं को मेरी एक ही सलाह है और वह ये कि अपने सपनों का पीछा करना कभी मत छोड़ना। मेहनत से मिली कामयाबी ही स्थायी होती है। इस सफर में मुश्किलें तो आएंगी लेकिन अगर आप अपनी जिद पर कायम रहे तो कामयाबी जरूर मिलेगी।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें