फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ीं, गैर-जमानती वारेंट जारी

Fri, 12 May 2017 09:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
राखी सावंत
विज्ञापन
राखी सावंत की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। महर्षि वाल्मीकि पर दिए गए विवादित बयान के चलते उन्हें गिरफ्तार होना पड़ सकता है। पंजाब के एक लोकल कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारेंट जारी किया है।
विज्ञापन


राखी सावंत पर वाल्मीकि समुदाय की भावनाएं आहत करने का आरोप है। उन्होंने साल 2016 में महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद इस समुदाय के लोगों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की सुनवाई गुरुवार को होनी थी लेकिन राखी कोर्ट में मौजूद नहीं हुईं। पेश न होने के कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारेंट जारी कर दिया है और 2 जून को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है।

इससे पहले भी उनके खिलाफ गैर-जमानती वारेंट जारी हो चुका है। अप्रैल में पंजाब पुलिस की एक टीम राखी को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई गई थी लेकिन वह खाली हाथ लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें