फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते दो बड़ी फिल्में

Sat, 10 Nov 2012 04:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इस सप्ताह दो बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज हो रही हैं। इन दोनों फिल्मों की चर्चाएं फिल्मी गलियारें में लंबे से हैं। इसमें से एक फिल्म यशराज बैनर की जब तक है जान है तो दूसरी फिल्म अजय देवगन बैनर की सन ऑफ सरदार है। इन दोनों ही फिल्मों को बड़ी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मल्टीप्लेक्सों के गलियारे इस सप्ताह दर्शकों से भरे नजर आएंगे। फिल्में भी शुक्रवार को रिलीज न होकर मंगलवार को हो रही हैं। यश चोपड़ा निर्देशित 'जब तक है जान' में यदि शाहरुख, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ रोमांस करते दिखेंगे तो वहीं 'सन ऑफ सरदार' एक कॉमेडी और एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में होंगे।

जब तक जान यशराज निर्देशित अंतिम फिल्म है। इस फिल्म के निर्माण के दौरान ही उन्होंने इस बात की घोषणा कर दी थी कि वह 'जब तक है जान' के बाद किसी भी निर्देशन से सन्यास ले लेंगे। फिल्म रिलीज के पहले ही यशराज की अचानक मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के बाद यशराज बैनर उनकी इस अंतिम फिल्म को खास बनाने में जुटा है। इस रोमांटिक फिल्म का एक मजबूत पक्ष दमदार संगीत है। फिल्म के गीत गुलजार ने लिखे हैं और संगीत रहमान ने दिया है।
विज्ञापन


'सन ऑफ सरदार' अजय देवगन बैनर की फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन अश्वनी धीर ने किया है। यह फिल्म तेलुगू फिल्म मर्यादा रमन्ना का हिंदी रीमेक है। इस कॉमेडी कम एक्शन फिल्म में संजय दत्त अलग अंदाज में दिखेंगे। सलमान खान इस फिल्म के आयटम गीत पॉ-पॉ में नजर आएंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें