फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नहीं रिलीज हो रही कोई बड़ी फिल्म, 'बाहुबली 2' को मिला एक और मौका

Fri, 05 May 2017 02:47 PM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
बाहुबली 2 - फोटो : self
विज्ञापन
फिल्म 'बाहुबली 2' को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। इन 6 दिनों में फिल्म ने 30 रिकॉर्ड बना डाले हैं। फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है। उम्मीद है कि आज फिल्‍म बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। 
विज्ञापन


ये भ्‍ाी पढ़ें- ट्यूबालाइट टीजरः इन सीन में देखें मंदबुद्ध‌ि बने सलमान खान की मासूमियत

इसी के साथ 'बाहुबली 2' के लिए एक गुड न्यूज और भी है। वो ये कि फिल्‍म को कमाई का एक और मौका मिल गया है। आज यानी शुक्रवार को कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। जिसका 'बाहुबली 2' को फायदा मिलने की पूरी उम्मीद है। 

ये भ्‍ाी पढ़ें- प्रभास के प्यार में पागल हुईं लड़कियां, घर पहुंचे 6000 शादी के रिश्ते

फिल्‍म जिस तरह से कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है उससे तो लग रहा है कि ये इतिहास रचेगी। भारतीय सिनेमा में अब तक ऐसी फिल्‍म नहीं आई जिसके लिए दर्शकों में इतना क्रेज देखा गया हो। बता दें कि फिल्म की पांचवे दिन की कमाई करीब 850 करोड़ थी।  
विज्ञापन


ये भ्‍ाी पढ़ें- TUBELIGHT TEASER: सलमान की मासूमियत देख आंखों में आ गए आंसू

वहीं अगले शुक्रवार यानी 12 मई को तीन बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। इनमें अमिताभ बच्चन की 'सरकार 3', परिणीति चोपड़ा की 'मेरी प्यारी बिंदु' और इरफान खान की 'हिंदी मीडियम' शामिल है।  

इस फिल्म में काम करने के बाद प्रभास का स्टारडम भी बढ़ गया है। माना जाने लगा है कि प्रभास देश के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में से एक हैं। खबरों की मानें तो प्रभास जब 'बाहुबली 2' की शूटिंग कर रहे थे तब उनके पास 6000 शादी के रिश्ते आए। लेकिन प्रभास ने सारे रिश्ते रिजेक्ट कर दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें