फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के साथ 'किक 2' में जैकलीन नहीं, दीपिका करेंगी रोमांस

Thu, 14 Sep 2017 04:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
सलमान खान और दीपिका पादुकोण, बिग बॉस के सेट पर - फोटो : File pic, BL
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण अपने करियर में पहली बार सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर दिखने को तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस को 'किक 2' से रिप्लेस कर दिया है। दरअसल, फिल्म मेकर्स चाहते हैं कि सलमान खान के साथ उस बड़ी हीरोइन के साथ स्क्रीन पर लाया जाए, जिसने अबतक कभी उनके साथ स्क्रीन शेयर न की हो। इसीलिए वो दीपिका पादुकोण को इस फिल्म में लाना चाहते हैं।
विज्ञापन


दीपिका पादुकोण और सलमान खान के साथ काम करने की खबरें पहले भी सामने आती रही हैं। पर माना जाता रहा है कि दीपिका अपने नजदीकी सुपरस्टार शाहरुख खान के चलते सलमान से कन्नी काटती रही हैं। पर इस बार बात बन गई है। 

इस फिल्म के लिए दीपिका को मिली इतनी फीस, खुला रह गया रणवीर और शाहिद का मुंह

सलमान खान के साथ दीपिका को लाने की वजह 'रेस 3' फिल्म भी है। इस फिल्म में जैकलीन सलमान खान के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी। ऐसे में फिल्म मेकर्स ने जैकलीन की जगह पर पहले ही स्टंट सीन का लोहा मनवा चुकी दीपिका को लाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन


अगर सबकुछ सही रहा तो साल 2019 के क्रिसमस के मौके पर सलमान खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'किक 2' रिलीज होगी। अभी सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में व्यस्त हैं, तो दीपिका 'पद्मावती' के लिए जी जान से काम कर रही हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें