फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर के घर में कैटरीना की 'नो एंट्री'

Sat, 17 Aug 2013 02:54 PM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यह एक चौंकाने वाली खबर है। कल तक रणबीर के साथ उनके माता-पिता की भी चहेती रहीं कैटरीना कैफ की रणबीर के घर में अब नो एंट्री हो गई। इस बात से कैटरीना आहत बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


मां-बाप आखिर मां-बाप होते हैं। फिर चाहे साधारण बच्चों के हों या स्टारपुत्रों के। जब से ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने स्पेन के समुद्र तट पर अपने बेटे रणबीर के साथ उनकी प्रेमिका कैटरीना की आपत्तिजनक तस्वीरें देखी हैं, उनका परा आसमान पर है। उस पर मीडिया के सवाल उनके गुस्से को भड़का रहे हैं। नतीजा यह है उन्होंने कैटरीना कैफ के अपने घर में आने पर रोक लगा दी है।

सूत्रों के अनुसार ऋषि और नीतू अपने बेटे के फिल्मी कैरियर को लेकर बहुत महत्वाकांक्षी हैं और वे नहीं चाहते कि इस तरह की बातें उसे ऊंचाई से जमीन पर ला पटकें। ऐसे में कैटरीना द्वारा समुद्र तट पर बिकनी पहनी तस्वीरें उनकी आंखों में खटक रही हैं।
विज्ञापन


यह सभी जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री के इस कपूर खानदान में एक जमाने में बहू-बेटियां ग्लेमर की दुनिया से दूर रहती थीं। जिन अभिनेत्रियों ने कपूर चिरागों से ब्याह रचाए, उन्होंने पब्लिक डिमांड के बावजूद फिल्मों से संन्यास ले लिया। हालांकि अब समय बदल चुका है, लेकिन कुछ रूढ़ियां वैसी ही हैं।

अंदर की खबर रखने वालों की मानें तो कैटरीना हर हाल में रणबीर के संग रहने को राजी हैं। वे उनसे शादी के सपने देख रही हैं। लेकिन जिस मुकाम पर रणबीर हैं, वे अभी शादी नहीं करेंगे। उधर कैटरीना का कैरियर जिस तरह से ठहर गया है, वह उनकी बेचैनी बढ़ा रहा है।

सूत्रों के अनुसार ऋषि कपूर और नीतू सिंह के गुस्से की खबर कैटरीना को है और वे उनसे मिलकर बिकनी वाली तस्वीरों पर अपना पक्ष रखना चाहती थीं, लेकिन उन्हें कृष्णराज विला में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई। कैटरीना अब समझ नहीं पा रही हैं कि रणबीर के साथ उनके भविष्य का क्या होगा?

रणबीर के परिवार से मिली प्रतिक्रिया का गुस्सा कैटरीना ने मीडिया पर निकाला है। उन्होंने मीडिया से कहा है कि वह उनकी निजी जिंदगी में दखल न दे। जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी दीपिका पादुकोण ने यह कह कर उनका मजाक उड़ाया कि सितारे पब्लिक प्रॉपर्टी हैं।

जब लोग उन्हें प्यार देंगे तो उनके हर पल की खबर रखना भी चाहेंगे। निश्चित ही इस बात से कैटरीना खासी खफा हैं, लेकिन मुश्कल यह है कि दीपिका को जवाब क्या दें। उन्हें मौके का इंतजार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें