फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसे तो सलमान खान का खौफ ही कहेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जब फिल्मों का कारोबार सिमटकर सिर्फ तीन दिन रह गया है वैसे में कोई भी अब एक शुक्रवार को तीन-तीन फिल्में रिलीज होने लगी हैं। ऐसा कोई शुक्रवार बचता ही नहीं जिसमें सिर्फ एक फिल्म रिलीज हो। लेकिन सलमान खान के साथ ऐसा नहीं हुआ। सलमान खान की किक जिस शुक्रवार को रिलीज हुई उस शुक्रवार हिंदी की कोई दूसरी फिल्म रिलीज नहीं हुई।
विज्ञापन


अगले सप्ताह भी फिल्‍म नहीं

मजे की बात यह है कि फिल्म रिलीज के दूसरे शुक्रवार यानी एक अगस्त को भी हिंदी की कोई फिल्‍म रिलीज नहीं हो रही है। यह एक आश्चर्य है। कोई भी फिल्म रिलीज न होने के पीछे दो बड़ी वजहे हैं। पहली वजह सलमान खान की फिल्म के लगातार चलने की है। क्या कोई भी फिल्मकार इतना साहस नहीं कर पाया कि किक रिलीज के अगले सप्ताह ही अपनी फिल्म प्लान कर ले।
विज्ञापन

क्या मैनेजमेंट है ये?

सलमान की फिल्‍मों के जितने चाहने वाले हैं उतने ही उनकी फिल्‍म मेकिंग स्टाईल के विरोधी लोग भी हैं। यदि इस शुक्रवार यदि कोई अच्छी फिल्‍म आती तो निश्चित ही दर्शक उसे देखते। फिल्म के शौकीन दर्शक आमतौर पर रविवार तक फिल्‍म देख लेते हैं। तो क्या इसे सलमान का मैनेजमेंट समझें कि उन्होंने और कोई फिल्‍म रिलीज ही नहीं होने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें