पहले महिला-प्रधान फिल्में कर चुकीं करीना कपूर का कहना है कि यह जरूरी नहीं कि बाकी अभिनेत्रियां अगर किसी के जीवन पर आधारित या महिला केंद्रित फिल्में कर रही हैं तो वह भी करें।
यह कहना गलत नहीं होगा कि यह साल महिला केंद्रित फिल्मों के नाम रहा। फिर चाहे यह कंगना रनोत की 'क्वीन', आलिया भट्ट की 'हाईवे', रानी मुखर्जी की 'मर्दानी' हो या फिर प्रियंका चोपड़ा की 'मेरी कॉम'।