फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खिलाड़ी' को टक्कर नहीं दे पाएगी 'सिगरेट की तरह'

Thu, 13 Dec 2012 12:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले सप्ताह प्रदर्शित हुई फिल्म 'खिलाड़ी 786' को इस सप्ताह एक तरह से वॉकओवर मिलता नजर आ रहा है। इस शुक्रवार कोई बड़ी फिल्म न होने की वजह से मल्टीप्लेक्स पिछले सप्ताह रिलीज हुई फिल्म ही दिखाते रहेंगे। इस शुक्रवार सिर्फ एक फिल्म 'सिगरेट की तरह' रिलीज हो रही है। उत्तर भारत की प्रष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में कोई बडी स्टारकॉस्ट नहीं है। इस फिल्म में नायक की भूमिका भूप यदुवंशी दिखेंगे। यह उनकी पहली फिल्म होगी।
विज्ञापन


फिल्म में सबसे बड़ा चेहरा प्रशांत नारायण हैं। प्रशांत इसके पहले 10 से अधिक हिंदी फिल्म कर चुके हैं। प्रशांत को दर्शकों ने सबसे ज्यादा नोटिस 'मर्डर 2' में उनकी द्वारा निभायी गयी धीरज पांडेय की भूमिका में नोटिस किया था। इसके अलावा टीवी एक्टर सुदेश बेरी भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। फिल्म का निर्देशन आकाशदित्य लांबा ने किया है। इसके पहले वह 'लाहौर', 'द हीरो', और 'गदर एक प्रेमकथा' में निर्देशकों को अस्सिट कर चुके हैं।

एक निर्देशक के रूप में यह उनकी पहली फिल्म होगी। उन्होंने कई सफल धारावाहिकों की पटकथा भी लिखी है। स्टारकॉस्ट न होने की वजह से यह फिल्म सिर्फ बडे शहरों के मल्टीप्लेक्सों में दिखेगी। फिल्म के शो भी कम संख्या में होंगे। इस फिल्म के कम शो होने का सीधा लाभ पिछले सप्ताह रिलीज हुई फिल्मों को होगा।  पहले यह फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज हो रही थी। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स इस सप्ताह भी खिलाड़ी 786 और तलाश को दिखाने में प्राथमिकता देंगे। अगले शुक्रवार को सलमान खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म दबंग प्रदर्शित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें