फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया का ट्वीट, 'नो फादर इन कश्मीर' से बैन हटाए सीबीएफसी, जवाब मिला-लगाया ही नहीं

Sat, 19 Jan 2019 08:20 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Alia Bhatt and Soni Razdan
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ट्वीट के जरिए सीबीएफसी से फिल्म 'नो फादर इन कश्मीर' से बैन हटाने को कहा है। हालांकि सीबीएफसी का कहना है कि जब फिल्म पर बैन लगाया ही नहीं गया तो हटाने की बात कहां से आई। सीबीएफसी का कहना है कि फिल्म पर बैन को लेकर फैलाई गई अफवाह दुर्भाग्यपूर्ण है। 

विज्ञापन

बता दें कि आलिया की मां सोनी राजदान फिल्म 'नो फादर इन कश्मीर' में मुख्य भूमिका में हैं। सीबीएफसी मुंबई के रीजनल अॉफिसर तुषार कर्माकर ने इस मामले पर पीटीआई से कहा, फिल्म 'नो फादर इन कश्मीर पर बैन लगने की सूचना केवल अफवाह है, जिसने भी इस तरह की हरकत की है उसपर कार्रवाई की जाएगी। फिल्म को पहले  ही अडल्ट सर्टिफिकेट देने का प्रस्ताव दिया गया है। 


दरअसल, आलिया ने ट्वीट के जरिए कहा 'नो फादर इन कश्मीर' दयालुता और सहानुभूति पर आधारित है इससे बैन हटाया जाए। हालांकि आलिया का ट्वीट स्वरा भास्कर का 'नो फादर इन कश्मीर' के डायरेक्टर, अश्विन कुमार के पक्ष में उतरने के बाद आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें