फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तेज़ाब' के सीक्वल में न अनिल, न ही माधुरी

Wed, 20 Mar 2013 02:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित के जीवन की पहली हिट फिल्म 'तेज़ाब' ही थी और 'तेज़ाब' के ही गीत एक तो तीन ने माधुरी को रातोंरात डांसिंग क्वीन बना दिया था। मगर माधुरी के प्रशंसकों को यह खबर सुन कर काफी अफसोस होगा कि तेज़ाब' के सीक्वल में माधुरी नहीं होंगी।
विज्ञापन


जी हां, खबर है कि एन चंद्रा की फिल्म 'तेज़ाब' के भी अब सीक्वल बनने की तैयारी हो रही है। लेकिन इस सीक्वल में न तो अनिल कपूर होंगे और न ही माधुरी। बल्कि 'तेज़ाब' के सीक्वल में सभी नवोदित कलाकारों को लिये जाने की योजना बनाई जा रही है।

दरअसल, एन चंद्रा लंबे अरसे से इस फिल्म के सीक्वल की तैयारी में जुटे थे। लेकिन आर्थिक समस्या आड़े आ गयी थी और सीक्वल अधर में लटक गयी थी। इस बारे में जब माधुरी से बात की गयी तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि 'तेज़ाब' मेरे लिए हमेशा खास रहेगी।
विज्ञापन


माधुरी से मीडिया ने नई 'तेज़ाब' के बारे में जानना चाहा तो माधुरी ने कहा कि यह निर्देशक की सोच होती है उनका निर्णय होता है और वे इसका सम्मान करती हैं। वे इस पर शेष कुछ नहीं कहना चाहतीं। यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि माधुरी के बिना क्या 'तेज़ाब' में एन चंद्रा वही जादू बिखेर पाते हैं जो पहले बिखेरा था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें