मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में लाइब्रेरी लॉन्च इवेंट में नीता अंबानी से लेकर करीना कपूर, सैफ अली खान, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और काजोल तक, सभी अपने खास अंदाज में नजर आए। आइए देखते हैं, किसका कैसा रहा लुक।
करीना कपूर और सैफ अली खान
करीना कपूर और सैफ अली खान ने भी इवेंट में साथ पहुंचकर सबका ध्यान खींचा। करीना प्रिंटेड शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आईं। वहीं, सैफ बेज कलर के सूट और ब्लैक शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों ने हाथों में हाथ डालकर कैमरे के सामने पोज दिए।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी भी इवेंट में खूब जमी। शाहिद ब्लैक शर्ट और मैचिंग पैंट में नजर आए। वहीं, मीरा हल्के रंग की फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों ने साथ में कई तस्वीरें खिंचवाईं।
राजकुमार राव
एक्टर राजकुमार राव भी इस इवेंट का हिस्सा बने। उनका कैजुअल और क्लासी अंदाज काफी अच्छा लग रहा है।
सोहा अली खान
सोहा अली खान ब्लैक रंग के स्टाइलिश आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने वी-नेक डिजाइन वाली शॉर्ट स्लीव्स ड्रेस पहनी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक क्लच और खूबसूरत लंबे ईयररिंग्स कैरी किए। उनका यह लुक काफी सिंपल और एलिगेंट लग रहा है।
विक्रांत मैसी
एक्टर विक्रांत मैसी भी फॉर्मल सूट में इस इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान एक्टर काफी शानदार लगे।
सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। उन्होंने ब्लैक रंग का स्टाइलिश को-ऑर्ड सेट पहना था, जिस पर खूबसूरत फ्लोरल एंब्रॉयडरी की गई थी। खुले बाल और हल्के मेकअप में सोनाली बेहद आकर्षक लग रही थीं।
ईशा अंबानी
ईशा अंबानी ने इस इवेंट के लिए रेड और ऑरेंज शेड का खूबसूरत एथनिक टॉप चुना। इसके साथ उन्होंने डेनिम पहनी थी। खुले बाल और हल्की ज्वेलरी में उनका अंदाज काफी शानदार लग रहा था।
काजोल और बेटी न्यासा देवगन
काजोल अपनी बेटी न्यासा देवगन के साथ इवेंट में पहुंचीं। न्यासा सफेद रंग के खूबसूरत आउटफिट में नजर आईं। वहीं, काजोल ने ब्लैक कलर का स्टाइलिश आउटफिट पहना था, जिस पर खूबसूरत कढ़ाई की गई थी। मां-बेटी की जोड़ी ने साथ में कैमरे के सामने पोज दिए।