फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोल में परफेक्शन के लिए हॉर्स राइडिंग सीख रहा है ये कन्नड स्टार

Wed, 23 Aug 2017 06:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला

सार

अपनी आने वाली अनाम फिल्म में लीजेंडरी चोर ‘कयमकुलम कोचुन्नी’ के रोल के लिए हॉर्स राइडिंग सीख रहे हैं।
विज्ञापन
कयमकुलम कोचुन्नी रोल के लिए खींचा गया स्क्रेच - फोटो : filmibeat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड फिल्मों में तेजी से स्टार की हैसियत पाते जा रहे निविन पॉली अपने रोल को जस्टिफाई करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं। इसी कड़ी में वो अपनी आने वाली अनाम फिल्म में लीजेंडरी ठग ‘कयमकुलम कोचुन्नी’ के रोल के लिए हॉर्स राइडिंग सीख रहे हैं।
विज्ञापन


इस रियल लाइफ बेस्ड फिल्म का डायरेक्शन रोशन एंड्र्यू कर रहे हैं। इसके लिए निविन पॉली केरल का पारंपरिक मार्शल आर्ट कलारिपयट्टू भी सीख रहे हैं।

कयमकुलम कोचुन्नी को दक्षिण भारत में रॉबिनहुड की तरह माना जाता है। वो हाइवे पर अमीर लोगों को लूटकर पैसों को गरीबों में बांट देते थे। उनकी लाइफ पर बेस्ड मलयालम फिल्म साल 1966 में आई थी। इस फिल्म की शूटिंग उडुपी में अगले माह से शुरू होगी।

इस फिल्म के राइटर संजय हैं। संजय ने कहा कि हमारी पीढ़ी पश्चिमी दुनिया की फिल्मों के सुपरहीरोज को जानती है। वो बैटमैन और सुपरमैन को जानती है। पर हमारे ही बीच रहे ऐसे लोगों को नहीं जानती, जिन्होंने काफी हटकर काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें