फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाकॉन 2026 में दिखाई जाएगी रणबीर की ‘रामायण'? इंटरनेट पर वायरल हो रहीं तस्वीरें; जानें क्या है मामला

Mon, 13 Apr 2026 08:40 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Ramayana at CinemaCon 2026: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को इस बार सिनेमाकॉन 2026 में प्रदर्शित किया जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के मुताबिक फिल्म की कुछ फुटेज इस समारोह में दिखाई जा सकती है।
विज्ञापन
रामायण से रणबीर कपूर का लुक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर अभिनीत ‘रामायण’ इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया था। अब सुनने में आया है कि फिल्म को सिनेमाकॉन 2026 में प्रदर्शित किया जाएगा। यह समारोह तीन दिनों तक लॉस वेगास में चलेगा।
विज्ञापन

रामायण - फोटो : यूट्यूब
सिनेमाकॉन से वायरल हुई तस्वीरें
सिनेमाकॉन में रामायण दर्शकों का ध्यान खींच सकती है। यह एक बड़े बजट की फिल्म है। भारत में इसके सांस्कृतिक महत्व और फाइनेंस के चलते यह पहले से ही सबका ध्यान खींच रही है। इसके विशेष फुटेज को लेकर मेकर्स काफी उत्साहित हैं।
सुनने में आया है कि फिल्म में रावण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता यश और निर्माता नमित मल्होत्रा इस साल सिनेमाकॉन में साथ शामिल होंगे। सोशल मिडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों में आयोजन स्थल पर रामायण के पोस्टर नजर आ रहे हैं।





सिनेमाकॉन 2026 - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है सिनेमाकॉन?
सिनेमाकॉन की शुरूआत साल 2011 में  हुई थी। अब यह पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक सिनेमा थिएटर हब बन चुका है। इस समारोह में दुनिया भर के स्टूडियो, फिल्म निर्माता और प्रदर्शक एक साथ आते हैं। फिल्मों की खास फुटेज को दुनियाभर के दर्शकों के सामने प्रदर्शित किया जाता है। सिनेमाकॉन 2026 का आयोजन 13 अप्रैल से 16 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन

रामायण से रणबीर कपूर का लुक - फोटो : Youtube- World Of Ramayana
कब रिलीज होगी फिल्म? 
'रामायण' का पहला पार्ट 2026 में दिवाली के मौके पर और दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकता है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में, यश रावण के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में, सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें