फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Star Studios: नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर को मिला स्टार स्टूडियोज का साथ, इस गुदगुदाती किताब पर बनाएंगे कॉमेडी फिल्म

Mon, 30 May 2022 01:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
महिमा मकवाना-नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर तिवारी-इश्वाक सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मकार जोड़ी नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर तिवारी ने एक फिल्म का ऐलान किया है। दोनों मिलकर एक यंग एडल्ट कॉमेडी ड्रामा फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम है 'बस करो आंटी!' बता दें कि नितेश तिवारी इससे पहले 'दंगल', 'छिछोरे', 'चिल्लर पार्टी' जैसी कई शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। अब नितेश और उनकी पत्नी अश्विनी अय्यर तिवारी अपने अर्थस्की पिक्चर्स के जरिए स्टार स्टूडियोज, रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर तिवारी बना रहे हैं एक कॉमेडी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
इश्वाक सिंह और महिमा मकवाना की जोड़ी जमेगी
फिल्म 'बस करो आंटी!' का निर्देशन अभिषेक सिन्हा करेंगे। वहीं फिल्म 'रॉकेट बॉयज' फेम इश्वाक सिंह और 'अंतिम' फेम महिमा मकवाना अभिनय करते  नजर आएंगे। बता दें कि बस करो आंटी वरुण अग्रवाल की बेस्टसेलिंग किताब 'हाऊ आई ब्रेव्ड अनु आंटी एंड को-फाउंडेड ए मिलियन डॉलर कंपनी' पर आधारित है।
विज्ञापन

3 of 4
नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
युवाओं की जिंदगी को दर्शाया जाएगा
यह फिल्म युवाओं के वास्तविक जीवन के अनुभवों पर आधारित है। इसमें उनकी कुछ दुविधाओं, थ्रिल, जोखिम, रोमांस को दर्शाया जाएगा।  इस फिल्म में कॉमेडी के तड़के के साथ-साथ इमोशनल पल भी होंगे। बता दें कि 'बस करो आंटी!' को नितेश तिवारी और निखिल मल्होत्रा ने लिखा है।
विज्ञापन

4 of 4
नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
शुरू हो गई है शूटिंग
इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और शूटिंग मुंबई में होगी। इस फिल्म को लेकर नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर तिवारी का कहना है, 'वरुण अग्रवाल की यात्रा को हमने काफी आकर्षक पाया। एक उभरते उद्यमी की कहानी पर आधारित इस फिल्म को बनाने के लिए हम काफी उत्साहित हैं।' हमारी यह फिल्म देश के मिजाज को बखूबी दिखाएगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें