इंडस्ट्री से मिल रहा समर्थन
'लापता लेडीज' के बाद इंडस्ट्री से मिले खास समर्थन के बारे में बात करते हुए नितांशी ने कहा कि उन्हें बहुत लोगों का समर्थन और प्यार मिला। इंडस्ट्री उनके साथ बहुत प्यार से व्यवहार करती है। उन्हें फिल्म की रिलीज के बाद इंडस्ट्री के कई लोगों से खूब तारीफें सुनने के लिए भी मिलीं। नितांशी ने कहा कि इंडस्ट्री से सबसे बेहतरीन सलाह उन्हें यह मिली कि वह जैसी हैं, वैसी ही रहें और उनका यह अंदाज इंडस्ट्री में काफी आगे लेकर जाएगा। वह इन बातों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही हैं।
Tamanna Bhatia: राशा थडानी के साथ दोस्ती पर बोलीं तमन्ना, ‘मैं मतलब के लिए दोस्त नहीं बनाती’
किरण-आमिर के साथ दोबारा काम करने की उम्मीद
इसके साथ ही नितांशी ने यह भी कहा कि उन्हें किरण राव और आमिर खान के साथ दोबारा काम करने की उम्मीदें तो हैं, लेकिन मौका मिलेगा या नहीं, ये भविष्य में पता चलेगा। सितंबर 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'लापता लेडीज' में नितांशी के अलावा स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा और रवि किशन अहम भूमिका में नजर आए थे। इसे आमिर खान ने प्रोड्यूस और किरण राव ने डायरेक्ट किया था।