सार
Nita Ambani Cultural Centre Third Anniversary Event: मुंबई में शुक्रवार को नीता अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी वर्षगांठ से जुड़े इवेंट में कई फिल्मी सितारे पहुंचे। राजनीतिक जगत से भी कई हस्तियां यहां मौजूद दिखीं। जानिए, इस इवेंट में कौन-कौन शामिल हुआ।
नीता अंबानी कल्चरल सेंटर के इवेंट में पहुंचे बॉलीवुड सितारे
- फोटो : ANI
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने मुंबई में कुछ साल पहले कल्चरल सेंटर की नींव डाली थी। इस जगह पर देश भर के कल्चरल इवेंट होते हैं। आज नीता अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी वर्षगांठ थी। इस मौके पर एक खास इवेंट मुंबई में रखा गया। इसमें सलमान खान से लेकर कई बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे हैं।
उद्धव ठाकरे भी कार्यक्रम में शामिल हुए
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी के साथ नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी वर्षगांठ के कार्यक्रम में पहुंचे। नीता अंबानी ने उनका स्वागत किया।
सलमान खान और जावेद अख्तर-शबाना आजमी इवेंट में पहुंचे
इस इवेंट में सलमान खान का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। वहीं जावेद अख्तर और शबाना आजमी पारंपरिक पहनावें में नजर आए।
'धुरंधर' की सफलता के बीच रणवीर सिंह ने भी कार्यक्रम में शिरकत की
इन दिनों रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' के कारण चर्चा में हैं। उनकी फिल्म 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने की तरफ बढ़ रही है। रणवीर भी नीता अंबानी कल्चरल सेंटर के इवेंट में शामिल हुए। वह काफी उत्साहित नजर आए।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के अलावा कई सितारे इवेंट में दिखे
सिद्धार्थ मल्होत्रा पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ इवेंट में पहुंचे। कियारा साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आईं। इनके अलावा इवेंट में सोनाली बेंद्रे, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, ए आर रहमान, अनन्या पांडे और नीतू कपूर जैसे कई सेलेब्स भी मौजूद रहे।