बॉक्स ऑफिस पर खराब शुरुआत
बॉक्स ऑफिस पर 'निशानची' का निशाना चूक गया है। कल शुक्रवार को पहले दिन इस फिल्म ने सिर्फ नौ लाख रुपये का कलेक्शन जुटाया। वहीं, आज शनिवार को दूसरे दिन भी हालात अच्छे नहीं हैं। हालांकि, ओपनिंग डे के मुकाबले मामूली इजाफा हुआ है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज दूसरे दिन इस फिल्म ने सिर्फ 25 लाख रुपये का कारोबार किया है।
दूसरे दिन भी हालत पतली
फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 34 लाख रुपये ही हो पाया है। दो दिनों में यह फिल्म एक करोड़ तो छोड़िए 50 लाख भी नहीं जुटा पाई है। इसी से इसके बॉक्स ऑफिस भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से अब तक का कलेक्शन निराशाजनक है।
इन सितारों ने अदा किया है अहम रोल
फिल्म ‘निशानची’ में अनुराग कश्यप ने कुछ नए कलाकारों को मौका दिया है। इस फिल्म के जरिए शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। ऐश्वर्य ठाकरे के अलावा इस फिल्म में वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा सरीखे कलाकारों ने अहम भूमिका अदा की है।
क्या है फिल्म की कहानी?
'निशानची' फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें एक जैसे दिखने वाले लेकिन अलग-अलग मूल्यों वाले जुड़वा भाई की कहानी है। फिल्म में दोनों भाईचारे, विश्वासघात, प्रेम और मुक्ति का सामना करते हैं। इस फिल्म में आपको एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा का संगम देखने को मिलता है।