फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं निम्रत कौर, आरती के दौरान आंखों से बहते रहे आंसू; देखें वायरल वीडियो

Tue, 06 Jan 2026 10:21 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nimrat Kaur At Mahakaleshwar Temple: निम्रत कौर इन दिनों कई तीर्थ स्थानों पर जा रही हैं। हाल ही में वह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। इस यात्रा के अनुभव को भी अभिनेत्री ने साझा किया है।

विज्ञापन
महाकालेश्वर मंदिर में निम्रत कौर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निम्रत कौर को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में देखा गया। वह आरती में शामिल हुईं। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर दर्शन के अनुभव को भी अभिनेत्री ने यादगार बताया। साथ ही आरती के दौरान वह काफी भावुक भी नजर आईं। 

विज्ञापन


निम्रत कौर की आंखों से बहते दिखे आंसू
एएनआई पर मौजूद वीडियो में निम्रत कौर महाकालेश्वर मंदिर की आरती के दौरान काफी भावुक दिखीं। आरती के दौरान उनकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे। आरती के बाद निम्रत कौर ने कहा, ‘मुझे पहली बार महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने का सौभाग्य मिला। नए साल की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती। मैं बहुत भावुक और अभिभूत महसूस कर रही हूं।’ 
 

 

ये खबर भी पढ़ें: निम्रत कौर ने मनाया 43वां जन्मदिन, किए श्री ज्योतिर्लिंग जागेश्वर मंदिर के दर्शन, शेयर कीं तस्वीरें 

निम्रत कौर की आने वाली फिल्में कौन सी हैं?

विज्ञापन

निम्रत कौर लगभग 20 साल से सक्रिय हैं। पिछले साल वह ‘स्काई फोर्स’ और ‘कालीधर लापता’ में नजर आईं। ‘स्काई फोर्स’ में वह अक्षय के अपोजिट नजर आई थीं। वहीं ‘कालीधर लापता’ में निम्रत कौर ने अभिषेक बच्चन के साथ अभिनय किया था। इस साल भी वह एक फिल्म ‘सेक्शन 84’ कर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें