ट्रेलर की शुरुआत होती है एक हॉस्टल से जिसमें शक्ति सालगांवकर नाम के लड़के का चार दिनों से कोई अता-पता नहीं है। जिसके बाद निम्रत कौर की एंट्री होती है जो बच्चों से बात करके सच का पता लगाने की कोशिश करती हैं। तब कुछ सच सामने आते हैं लेकिन वो वाकई सच है या फिर सिर्फ और सिर्फ भम्र जिससे किसी बड़ी बात को छिपाने की कोशिश हो रही है। मामला पुलिस तक पहुंचता है और चांज शुरू हो जाती है। अनहोनी की आशंका में बात आगे बढ़ती है लेकिन ट्रेलर में सस्पेंस पर पर्दा ही रखा गया है यानि शक्ति के गायब होने का सच जानने के लिए सीरीज देखनी ही होगी।
ट्रेलर स्ट्रीम हो चुका है जिसे लेकर पॉजीटिव रिस्पॉन्स देखने को मिला। वहीं हॉटस्टार के मजेदार कन्टेंट को लेकर इसकी तारीफ भी हो रही है। वहीं बात करें स्कूल ऑफ लाइज की तो 2 जून को सभी एपिसोड हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो जाएंगे। सीरीज में निम्रत कौर का अभिनय शानदार लग रहा है। पूरे ट्रेलर में वो छाई हुई हैं हालांकि सोनाली कुलकर्णी की झलक ही ट्रेलर में दिखी है। उनका कोई डायलॉग इसके ट्रेलर में सुनाई नहीं दिया है। वहीं उनके किरदार के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नही है।
सीरीज की बाकी स्टार कास्ट की बात करें तो वरिन रूपानी, दिव्यांश द्विवेदी, आर्यन सिंह अहलावत, हेमंत खेर, पार्थिव शेट्टी, अदरीजा सिन्हा और आलेख कपूर सहयोगी भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: शाहिद कपूर के साथ स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म बनाना चाहते थे अली, निर्देशक ने किया बड़ा खुलासा