फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेब सीरीज 'द टेस्ट केस' में दिखा निमरत का दमदार लुक

Wed, 05 Apr 2017 04:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
निम्रत कौर
विज्ञापन
फिल्मों में दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाली निमरत कौर जल्द ही वेब सीरीज में नजर आएंगी। निमरत एकता कपूर के नए शो 'द टेस्ट केस' में मेन लीड निभाती दिखेंगी जिसका पहला लुक रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


निमरत इस शो में एक कॉम्बेट ऑफिसर बनी हैं। शो के पोस्टर पर वो आर्मी की ड्रेस में हाथ में बंदूक लिए दिख रही हैं। इसमें एक संजीदा सवाल भी पूछा गया है कि क्या जब आतंकवादी आपके घर के बाहर होंगे तो क्या उन्हें मारने के लिए आप एक औरत पर भरोसा करेंगे? इसका जवाब सीरीज के आने के बाद ही मिलेगा।

इसका डायरेक्शन बॉलीवुड के जाने-मानें निर्देशक नागेश कुकुनूर कर रहे हैं। इस शो का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा। शो के शुरू होने से पहले निमरत ने कहा था, 'इस तरह के रोल मुझे अच्छे लगते हैं और मैं भी वो रोल्स निभाना चाहती हूं जो मैनें पहले ना निभाए हों। 'होमलैंड' के बाद मैं ऐसे ही किसी शो कि तलाश में थी जो मेरे अंदर के एक्टर को और निखार सके और इस शो में मुझे वही मिला। इस कहानी की पृष्ठभूमि इंडियन आर्मी है जिसने मुझे और आकर्षित किया।'
विज्ञापन


She's strong, determined & ready to become India's 1st woman combat officer. Presenting @NimratOfficial in #TheTestCase. #ALTBalajiOriginal pic.twitter.com/TQLyM62Ilv— ALTBalaji (@altbalaji) April 5, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें