फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझे मेजर भूपेंद्र की बेटी कहलाने पर गर्व...' निमरत ने पिता की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद, शेयर की तस्वीरें

Fri, 23 Jan 2026 11:57 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nimrat Kaur Father Major Bhupender Death anniversary: निमरत कौर के पिता और मेजर भूपेंद्र कौर की आज पुण्यतिथि है। निमरत ने आज पिता की याद में एक इमोशनल नोट लिखा है। 
 
विज्ञापन
निमरत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर के पिता की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर निमरत कौर ने भावुक होकर सोशल मीडिया पर पिता के साथ अपनी कई यादगार तस्वीरों को शेयर किया है। इसी के साथ निमरत ने लिखा है कि उन्हें किसी भी और चीज से ज्यादा मेजर भूपेंद्र की बेटी कहलाने पर गर्व महसूस होता है।

विज्ञापन

निमरत कौर का पोस्ट
निमरत कौर ने आज 23 जनवरी, 2026 को इंस्टाग्राम पर अपने पिता भूपेंद्र की डेथ एनिवर्सरी पर कई यादगार तस्वीरों को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'पापा को देश की सेवा करते हुए हमें छोड़कर गए हुए आज पूरे 32 साल हो गए हैं। वह धरती के सच्चे सपूत, बहुत अच्छे पति और पिता, और सबसे ऊपर एक बहुत बहादुर सैनिक थे।'

निमरत ने पिता की वीरता को किया सलाम
निमरत ने आगे लिखा, 'वे आखिरी पल तक किसी से नहीं डरे, यहां तक कि मौत से भी नहीं। भारतीय सेना और प्रशासन का हमेशा शुक्रिया, जिन्होंने पापा का नाम अमर कर दिया। उनका जन्म गंगानगर में हुआ था और उन्होंने कश्मीर घाटी में आखिरी सांस ली थी। उनका बलिदान, हिम्मत, अच्छे मूल्य और मजबूत इरादा हमेशा उनके साथी सैनिकों और हम सबकी यादों में जिंदा रहेगा।'
 
विज्ञापन

पिता की बेटी कहलाने पर करती हैं खुद पर गर्व
निमरत कौर ने आगे बताया कि वह किसी भी चीज से ज्यादा मेजर भूपेंद्र कौर की बेटी कहलाने पर खुद पर गर्व महसूस करती हैं। निमरत ने लिखा, 'आज हम पापा को बहुत याद कर रहे हैं और उन सभी सैनिकों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, जिन्होंने युद्ध में अपनी जान दी। मेजर भूपेंद्र की बेटी कहलाने पर हमें बहुत गर्व है।'

यह भी पढ़ें: नीलम कोठारी की शादी की सालगिरह को पूरे हुए 15 साल, शेयर की पति समीर के साथ अनदेखी तस्वीरें, लिखा- 'हनी सफर...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें