फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निखिल आडवाणी और करण जौहर के रिश्ते सुधरे

Mon, 25 Mar 2013 12:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इस फिल्म इंडस्ट्री में रिश्तों के बनने और बिगड़ने का पूरा आधार फिल्म की सफलता और फिल्म की असफलता ही होती है। कुछ ऐसा ही हुआ है निखिल आडवाणी और करन जौहर के रिश्ते के साथ भी।
विज्ञापन


किसी दौर में करन जौहर ने ही निखिल आडवाणी को अपनी फिल्म 'कल हो न हो' से बॉलीवुड में बतौर निर्देशक लांच किया था।

इसके बाद निखिल ने करन के साथ कभी काम नहीं किया। जबकि करन और निखिल के बीच कांट्रैक्ट हुआ था।

इस बात से करन काफी नाराज हुए थे और निखिल से उनके रिश्तों में खटास आ गयी थी। इसके बाद निखिल की एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप होती गयी थीं।

हाल ही में 'दिल्ली सफारी' से उन्हें फिर से लोकप्रियता मिली है और हाल ही में निखिल आडवाणी को नेशनल अवार्ड देने की भी घोषणा हुई है।

ऐसे में करन और निखिल दोनों के लिए यह मौका था कि वे अपने रिश्ते सुधार लें और उन्होंने कुछ ऐसा ही किया भी है।

निखिल और इरफान खान ने मिल कर नेशनल अवार्ड जीतने की खुशी में पार्टी रखी थी कि और निखिल ने इस पार्टी में करन को भी बुलाया।

करन ने भी अपनी सारी दुश्मनी भूल कर गिले शिकवे भूल कर निखिल को तहे दिल से बधाई दी और पार्टी में शामिल हुए।

पार्टी में शामिल इंडस्ट्री के बाकी लोग भी इस बात से बेहद खुश थे कि दोनों में फिर से दोस्ती हो गयी। अब ये दोस्ती हो सकता है कि आगे चल कर किसी फिल्म का रूप लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें