फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ नाम के टाइगर हैं जैकी श्रॉफ के बेटे, क्योंकि छिपकली तक से लगता है डर

Sat, 24 Mar 2018 05:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अपने दौर के स्टार एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर बॉलीवुड में अबतक अपने पिता की तरह पहचान नहीं बना पाए हैं। उनकी अगली फिल्म 'बागी 2' से न सिर्फ उन्हें बल्कि फैस को भी खूब उम्मीदें हैं। भरपूर एक्शन से सजी इस फिल्म से टाइगर एक बार फिर खुद को एक्शन हीरो के रूप में स्थापित करने की कोशिश करते नजर आएंगे। मगर क्या आपको पता है कि शानदार बॉडी के मालिक टाइगर छोटी-छोटी चीजों से डर जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
टाइगर ने स्वीकारा कि उन्हें सांप, छिपकली, बिच्छू और जंगली जानवरों से काफी डर लगता है और ये चीजें जब सामने आ जाती हैं तो फिर वह कुछ भी कर पाने की स्थिति में नहीं रहते हैं। 'बागी 2' की शूटिंग के दौरान थाईलेंड के जंगलों में एक बार टाइगर को अचानक सांप नजर आ गया। जिसके बाद डर से उनके हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगे। 
विज्ञापन

3 of 4
इस फिल्म में हेलीकॉप्टर के साथ स्टंट करते नजर आने वाले टाइगर कहते हैं कि कभी भी वह असली जानवर के साथ स्टंट नहीं कर पाएंगे। उनके लिए यह मुश्किल होगा। इन जीवों को अपने सामने देखते ही उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है।
विज्ञापन

4 of 4
टाइगर खुद स्वीकारते हैं कि उनका नाम भले ही टाईगर हो लेकिन वह जंगली जानवरों से काफी डरते हैं और वह उस वक्त अपनी ताकत दिखाने की कोई कोशिश नहीं करते हैं। टाइगर की फिल्म 'बागी 2' इस महीने की 30 तारीख को रिलीज होने जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें