फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी एक्टर ने भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर्स पर लगाया नस्लीय भेदभाव का आरोप, कहा- नहीं दी पूरी फीस

Sun, 01 Apr 2018 08:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Samuel Abiola
विज्ञापन
मलयालम फिल्म 'Sudani from Nigeria' में लीड रोल प्ले करने वाले नाइजीरियन एक्टर सैमुएल एबियोला ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री पर नस्लीय भेदभाव का आरोप लगाया है। सैमुएल का कहना है कि उन्होंने नस्लीय भेदभाव का अनुभव किया है और तय मेहनताने का उन्हें भुगतान नहीं किया गया। यहां से अपने देश रवाना हो चुके 20 वर्षीय एक्टर सैमुएल ने अपने फेसबुक पेज पर इस बात का खुलासा किया है।
विज्ञापन


एबियोला ने लिखा, वास्तव में सच्चाई यह है कि मैंने केरल के निर्माताओं द्वारा मेरे साथ किए गए नस्लीय भेदभाव का सामना किया। मैं इससे पहले कुछ नहीं कहना चाहता था, क्योंकि मैं धैर्यवान बनने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब मैं बोलने के लिए तैयार हूं।
 

 
विज्ञापन

एबियोला ने फेसबुक पर लिखा दर्द

Samuel Abiola
एबियोला ने फेसबुक पर लिखा, मैं यह अब इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि मैं चुपचाप नहीं बैठ सकता और ऐसा किसी दूसरे अश्वेत एक्टर के साथ नहीं होने दे सकता। मेरा मानना है कि केरल में होने के दौरान मैं नस्लीय भेदभाव का शिकार था। यह हिंसक तरीके से या सीधे मेरे मुंह पर नहीं हुआ, लेकिन 'Sudani from Nigeria' में मेरे किरदार के लिए प्रोड्यूसर्स ने भारतीय कलाकारों के मुकाबले कम मेहनताना दिया, जो मेरे जितना लोकप्रिय, अनुभवी और पारंगत भी नहीं है।

एबियोला ने अफ्रीका में कई बड़ी फिल्मों जैसे वाल्ड डिज्नी की 'डेसपरेट हाउसवाइव्स अफ्रीका', एम-नेट के 'टिंसेल' में काम किया है। हालांकि एबियोला के नस्लीय भेदभाव वाले बयान पर फिल्म यूनिट के सदस्यों की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें