एबियोला ने फेसबुक पर लिखा, मैं यह अब इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि मैं चुपचाप नहीं बैठ सकता और ऐसा किसी दूसरे अश्वेत एक्टर के साथ नहीं होने दे सकता। मेरा मानना है कि केरल में होने के दौरान मैं नस्लीय भेदभाव का शिकार था। यह हिंसक तरीके से या सीधे मेरे मुंह पर नहीं हुआ, लेकिन 'Sudani from Nigeria' में मेरे किरदार के लिए प्रोड्यूसर्स ने भारतीय कलाकारों के मुकाबले कम मेहनताना दिया, जो मेरे जितना लोकप्रिय, अनुभवी और पारंगत भी नहीं है।
एबियोला ने अफ्रीका में कई बड़ी फिल्मों जैसे वाल्ड डिज्नी की 'डेसपरेट हाउसवाइव्स अफ्रीका', एम-नेट के 'टिंसेल' में काम किया है। हालांकि एबियोला के नस्लीय भेदभाव वाले बयान पर फिल्म यूनिट के सदस्यों की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है।