फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल होने के चलते घर से निकाल दी गई टाइगर श्रॉफ की ये हीरोइन

Mon, 15 May 2017 06:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ की आने फिल्म 'मुन्ना माइक्ल' की हीरोइन निधी अग्रवाल को इन दिनो मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नीधी अपने कॉलेज के दोस्त के साथ पिछले 6 महीनों से रह रही थीं लेकिन हाल ही में उन्हे उनके घर से निकाल दिया गया है। सिंगल और एक्ट्रेस होने के कारण नीधी से जबरदस्ती उनको किरए के घर से निकाल दिया गया है। 
विज्ञापन


इन दिनों निधी नया घर ढूंढने में लगी हुई हैं, हालांकि अभी तक उन्हें मुंबई में घर नहीं मिला है। हाल ही में निधी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि क्योकि मैं अकेली हूं और एक्ट्रेस हूं इस वजह से मुझे घर देने से मना किया जा रहा है, ये अभी तक की सबसे बड़ी परेशानी है जो मुझे झेलनी पड़ रही है। 

मुन्ना माइकल मुंबई के तीन बत्ती में रहने वाले एक लड़के की कहानी है जिसे डांसिंग का शौक है। वह माइकल जैक्सन को अपना आदर्श मानते हुए बड़ा हुआ है। इस फिल्म में टाइगर अपने आदर्श माइकल जैक्सन को ट्रिब्यूट देते हुए नजर आएंगे। वैसे ये बात किसी से छुपी नहीं है कि टाइगर माइकल जैक्सन के बहुत बड़े फैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें